5:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – बिरोतिया में हेडपंप ख़राब पानी को तरसे, महिलाओं संग ग्रामीणों का प्रदर्शन

उझानी बदांयू 22 अक्टूबर।

कादरचौक थाने के गांव बिरोतिया की जाटव बस्ती में लगे दो इंडिया मार्का हेडपंप काफी समय से ख़राब होने से ग्रामीणों को दीपावली जैसे त्यौहार पर पानी को इधर-उधर भटकना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने महिलाओं संग कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नलों को सही कराने की मांग की है।

सत्यवीर सिंह यादव का कहना है कि काफी समय से नल ख़राब हो गये है कई बार शिकायत के बाद भी गौर नहीं किया गया। दीपावली जैसे त्यौहार पर पानी को महिलाओं संग ग्रामीणों को भटकना पडा।


उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द नलों को सही करा दिया जाऐ वर्ना कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों संग धरने पर होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी,ममता,वीना, सत्यवती, दुर्गेश कुमार, गोविंद, सचिन,नीरज, सोमनाथ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.