9:33 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला उपनिरीक्षक ने महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

उझानी बदांयू 22 अक्टूबर।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया ।

महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह के नेतृत्व में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रपर महिलाओं और छात्राओं को निडर होकर अपनी बात रखने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं के बारे में बताते हुए महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की गई। पंफलेट बांटकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट रीता साहू व कोतवाली की महिला कॉस्टिबल रजनी आदि मौजूद रहीं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.