8:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी गांव बसोमा में दरवाजे पर चलाया पटाखा बच्चा घायल, पिता ने दी तहरीर

उझानी बदांयू 21 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में पड़ोसी हिमांशु शर्मा पुत्र विनोद ने मना करने के बावजूद टिन के डब्बे में पटाखा रखकर अजीत के दरवाजे पर फेंक दिया। पटाखा फटते ही टिन का डिब्बा पास खड़े उत्कर्ष 10 बर्ष के सिर में लगा जिससे वह लहुलुहान हो गया। शिकायत पर गाली-गलौज करने पर अजीत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार बसोमा में पटाखे से घायल बच्चे उत्कर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने उपचार किया। उत्कर्ष के पिता ने हिमांशु के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.