*उझानी में दिवाली की धूम-दीपों से जगमग हुआ हर घर, आतिशबाजी की रोशनी में नहाया आसमान।
उझानी बदांयू 21 अक्टूबर।
उझानी में दिवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शुरू हुई पटाखों की गूंज शाम होते-होते तेज हो गई। दीपों और झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी में घर जगमग दिखे।
दीपोत्सव के पर्व पर खुशियों के दीप घर-घर में जगमग हुए। वही रात में लक्ष्मी गणेश का पूजन कर, लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
नगर के ज्यादातर घरों को बंदनवार, रंगबिरंगी बिजली की झालरों के साथ रंगोली से सजाया गया। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीगणेश और महालक्ष्मी का पूजन किया गया। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरा शहर सज-धजकर तैयार था।
शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार, शोरूम सतरंगी रोशनी से जगमग दिखे। हर कोना फूलों से महका। प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। मुख्य मंदिरों में भी सजावट हुई।
हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और नगरवासियों ने दीप जलाकर संपूर्ण अयोध्या को रोशन किया था। साथ ही समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी का प्राकट्य भी इसी दिन हुआ था। दिवाली के शुभ अवसर पर भक्त माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार और कुबेर की पूजा की जाती है।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com