।
उझानी बदांयू 20 अक्टूबर।
नगर में धनतेरस से पहले पटाखा बाजार गुलजार नजर आ रहा है । 100 से 200 फीट ऊपर जाकर दगने वाले 60, 120 शॉट वाले पटाखे बाजार में हैं। अंब्रेला पैराशूट स्टाइल पटाखा की बाजार में अच्छी मांग दिखी। ग्रीन पटाखा के अलावा कासगंज में बने पटाखों की खूब बिक्री हो रही है। अनार, फुलझड़ी, राकेट, सीको, चक्करगिन्नी की सबसे ज्यादा मांग है। आतिशबाजी विक्रेताओं को आज सोमवार को सबसे ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है।
इस बार नगर के अंदर अवैध पटाखा बाजार न लगने से थोक और फुटकर व्यापारियों को बहुत अच्छा व्यापार मिल रहा है। पटाखे की दुकानों में जानेमन, बटरप्लाई, टॉप स्पिन, डार्लिंग, रॉक स्टार पटाखों की धूम रही।
बाजार में 60, 120 शॉट के अलावा सिंगल शॉट पटाखे की खूब मांग है। यह पटाखे आसमान में 50 से 200 ऊपर जाकर दगते हैं और रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरते हैं। इनके दाम प्रति पीस 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक हैं। 10 से 12 शॉट वाला जानेमान 450 रुपये प्रति पीस है। बाजार में बटरफ्लाई और टॉप स्पिन पटाखे भी आए हैं। टॉप स्पिन अनार जमीन से थोड़ा ऊपर उठकर चलता है। इसकी कीमत 340 रुपये है। इसमें 10 पीस होते हैं। बटरफ्लाई में आसमान सतरंगी हो जाएगा। इसकी कीमत 400 रुपये है।
आतिशबाजी विक्रेता पारसमणी वार्ष्णेय ने बताया कि आसमान में दगने वाले पटाखों की खूब मांग है। ग्रीन पटाखा ही बाजार में आए हैं। फुलझड़ी, अनार, राकेट, पॉपअप की मांग है। बच्चों को अलग-अलग लुक वाली बंदूकें पसंद आ रही हैं। पर्व के दिन अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
राजेश वार्ष्णेय एमके




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com