
डायल करते ही जल्द पहुंचेगी एंबुलेंस।
बदांयू 18 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली उत्सव पर दुर्घटना कहीं भी होने पर आई काल पर एंबुलेंस प्रदाता कंपनी को तुरंत एक्शन के सख्त निर्देश दिए हैं। दिवाली पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एंबुलेंसों को 24 घंटे सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 108 एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि दिवाली पर बस्ती जिले में 108 एंबुलेंस और 102 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
राजेश वार्ष्णेय एमके।















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com