8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति -भदवार काॅलेज में “एक दिन की प्रधानाचार्या” बनी छात्रा ताशू साहू

उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।

नगर के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक विशेष पहल के तहत छात्रा ताशू साहू को एक दिन को प्रधानाचार्या बनाया गया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्या का चार्ज मौजूदा प्रधानाचार्या सुजाता माथुर द्वारा ताशू साहू को विधिवत रूप से सौंपा गया।

ताशू साहू का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करें और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मज़बूती दें।
उन्होंने कहा — “हर लड़की को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए, डर को पीछे छोड़ना ही असली जीत है।”

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि “लड़कियों को मज़बूत, आत्मनिर्भर और जांबाज़ बनना चाहिए। हमें डरने की नहीं, आगे बढ़ने की ज़रूरत है।”

कार्यक्रम में रोशनी यादव, दीक्षा छाबड़ा, सुदर्शना भाटिया, जोया, तनीषा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस