जगत ब्लॉक के गांव हयातनगर में सफाई कर्मियों की ओर से नियमित रूप से साफ सफाई न करने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत हयातनगर में जो सफाई कर्मचारि था उसका ट्रांसफर कर दिया गया । ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते। गंदगी व्याप्त हो जाती है। नालियां में कूड़ा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से न आने के कारण लोगों को खुद नालियां साफ करनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को चौराहा पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने बालों में ग्रामीण सत्यपाल सिंह,आरामसिंह,कुमारचंद,रमेश चंद,आशा राम, राजेंद्र,बिजेंद्र, कालीचरण, ज्ञान सिंह आदि समस्त ग्रामवासियों को समस्या हो रही है। शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र डी एम को देकर सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है।ग्रामवासियों ने बताया सफाई कर्मचारी आता ही नहीं हैं,जिससे गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नालियों में मच्छरों की भरमार है,जिससे डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। बसपा शासन काल में ग्रामों को साफ सुधरा रखने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
