2:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली/धनतेरस के दृष्टिगत विभिन्न आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज दिनाँक 15.10.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से मय पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार दीपावली/धनतेरस के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्तर्गत घोंचा पुलिस आतिशबाजी गोदाम,एचपी फिल्ड दातागंज रोड आतिशबाजी दुकानें एवं उझानी क्षेत्रान्तर्गत पारस आतिशबाजी गोदाम का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और दुकान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए । निरीक्षण के दौरान, दुकानों में आग बुझाने के उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा मानकों का अनुपालन और अनुज्ञापत्रों की वैधता की गहनता से जांच की गई । दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण सुनिश्चित करें और किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें। इस संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। इस दौरान एडीएम श्री अरुण कुमार व एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार,नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल,क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय,सीएफओ श्री राम राजा व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स एवं प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज कुमार तथा अन्य अधि0गण/कर्म0गण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.