9:48 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज -कीटनाशक दवा का छिड़काव

बिसौली। संचारी रोग अभियान के तहत नगर पंचायत फैजगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान एवं अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव के निर्देशन में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। चेयरमैन इसरार खान ने बताया कि कीटनाशक दवा का छिड़काव नगर पंचायत में लगातार जारी रहेगा। अलग अलग वार्डो में टीम बनाकर छिड़काव करने का कार्य चल रहा है। ईओ वेद प्रकाश यादव ने एक वार्ता में बताया कि नगर पंचायत में सभी जगह पर कीटनाशक का छिड़काव हो इसके लिए ग्रुप में टीमों को बांटा गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह अपने आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर आदि के पानी को बदलते रहे ताकि मच्छर आदि पैदा न हो सके। संचारी रोग अभियान की मॉनिटरिंग लिपिक सुमित बाबू द्वारा की जा रही है। इस दौरान मोहित कुमार शुक्ला, आमिर रजा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.