उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।
नगर में आज बेल्डिंग करते वक्त करेंट लगने से एक 35 बर्षीय युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी इशरत 35 पुत्र सुलेमान सैफी रोज की तरह बीती शाम नगर के आंबेडकर चौराहे स्थित अपनी वैल्डिंग की दुकान पर ट्रॉली में बैल्डिंग कर रहे थे।
अचानक उन्हें करेंट लग गया और वह मौके पर बेहोश होकर गिर गए यह देख कर दुकान पर बैठे उनके भाई इमरान व अशरफ में हड़कंप मच गया।
वह आस-पास के दुकानदारों की मदद से इशरत को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ले गए जहाँ उपचार उपरांत रात्रि 12 बजे उनका देहांत हो गया।
इशरत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अपने पीछे 13 वर्षीय रहनुमा व 10 वर्षीय हमसान को छोड़ गए हैं।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com