10:07 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सडक चौड़ीकरण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से निर्माण कराने की रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।

नगर के बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक सडक के चौड़ीकरण को लम्बे समय से खुदी सडक छोड़ने व पत्थर की गिट्टी डालकर जन-मानस को हो रही परेशानी व आऐ दिन हो रहे हादसे में घायल हो रहे लोगों में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विवेक भारद्वाज( राष्ट्रवादी ) ने लापरवाही बरतने की ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ज्ञात रहे 30 सितंबर को सडक की साइड में भरे पानी के गड्डे में बाइक समेत गिरकर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी घायल हो गये थे। उन्होंने कल ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी थी। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसएसआई विनय कुमार को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.