उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।
नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज निवासी मनोज श्रीवास्तव के पुत्र दिव्यांश श्रीवास्तव ने यूपीएससी की एनडीए परीक्षा पास कर नगर का मान बढ़ाया है।
नगर के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती इंटर कालेज के छात्र रहे दिव्यांश ने पहले ही राउंड में यूपीएससी परीक्षा में सेना की एनडीए परीक्षा पास की है। कालेज के प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने दिव्यांश की कामयाबी पर खुशी का इजहार किया है। वही दिव्यांश की कामयाबी पर चर पर भी खुशी का माहौल है। सभी परिजनों ने दिव्यांश का मुंह मीठा कराकर उसे सेना में जाने की परीक्षा पास करने की शुभकामनाएं दी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com