9:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – तेज बारिश और हवा से गिरी धान की फसल

उझानी बदांयू 1 अक्टूबर।

उझानी के आस-पास देहात क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान ही हवा चलने से खेतों में धान की फसल गिर गई। पैदावार गिरने और दाना खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं।

जून और जुलाई में रोपी गई धान की फसल तकरीबन पक गई है। पौधों में बाली भी आ गई है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे हवा के साथ शुरू हुई तेज बारिश दोपहर तक जारी रही।

बारिश से भीगी फसल हवा के झोकों से गिर गई हैं। इससे पैदावार प्रभावित होने का अंदेशा है। किसान देवेन्द्र सिंह, लालाराम, छोटे लाल, महावीर सिंह, संतोष कुमार आदि ने बताया कि धान की फसल गिरने से बड़े नुकसान की आशंका है।

कृषि बैज्ञानिकों ने बताया कि धान की पकी फसल गिर गई हो तो किसान खेत में जलभराव न होने दें। पानी में धान की बाली डूबी तो ज्यादा नुकसान हो सकता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.