बिल्सी
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सोमवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खोखो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जिसमें बालिका वर्ग अंडर 14, 17 एवं 19 ने खो खो में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने टॉस उछलकर किया। उपप्रबंधक डीके गुप्ता एवं समिति सदस्य संजीव गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा खेलो का हमारे जीवन में थी महत्व है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल खेलते रहना चाहिए। विद्यालय के प्राधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि खेल खेलने के बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा उनके अंदर ऊर्जा का संचार होता है, उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती है तथा बच्चों की शारिरिक शक्ति का विकास होता है ।अंडर 14 में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी, अंडर 17 में मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज एवम अंदर-19 में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की टीमें विजेता रही ।
जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का टॉस उछलकर शुभारंभ करती महिला उप निरीक्षक रचना देशवाल साथ में कोतवाल मनोज कुमार सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com