8:45 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी रूपराम सिंह मैमोरियल दंगल-राणा बड़ोदा ने राहुल बिजनौर को हराया

उझानी बदांयू 29 सितंबर।

रामलीला महोत्सव में आयोजित रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल में आज बड़ी बड़ी कुश्तियों पर पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाऐ। इससे पहले आज समाजसेवी अरुण अग्रवाल व ठाकुर अमित प्रताप सिंह ने दो पहलवानों का हाथ मिला कर दंगल शुरू कराया।

आज दंगल में कुछ कुश्तियां बराबर भी रही वहीं सुरजीत ने फहज को हराया, वही अमन जुबैर व तैमूर मुहम्मद जैद की कुश्ती बराबर पर छूटी।

राणा पहलवान बड़ौदा ने राहुल पहलवान बिजनौर को कड़ी मशक्कत के बाद चित किया। इस मौके पर दंगल संयोजक हरवंश पहलवान,योगेश प्रताप सिंह, राहुल वार्ष्णेय,गोरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका पूर्व जिला केसरी राजेन्द्र पहलवान ने निभाई ‌

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.