उघैती (बदायूं)।।बिकास खंड इस्लामनगर की ग्राम पंचायत शुराही में रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम सेना के तत्वावधान में संगठनात्मक ब्राह्मण मिलन सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया।बही सम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि शैलेश पाठक बा बनवारी लाल पाठक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।मंच का संचालन कर रहे पंकज पाठक ने संगठन के प्रति उनकी निष्ठा,कार्य कुशलता और जनपद में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।शैलेश पाठक ने कहा भगवान परशुराम जी के भगवान बनने के पीछे की बातों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की कठोर साधना एवं तपस्या रूपी लम्बी यात्रा है।भगवान परशुराम का विरोध किसी जाति विशेष से नहीं था बल्कि उन्होंने तो अत्याचार की मानसिकता एवं आतताइयों का अंत करने के लिये शस्त्र उठाये।बही बनवारी लाल पाठक ने कहा कि ब्राह्मण एक जाति नहीं है,बल्कि ब्राह्मण एक संस्कृति है,लोगों ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि व्यापकता आत्मीयता की विशालता वाले को ही सही मायने में ब्राह्मण कहा जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान अतिथि दयासिंधु शंखधार पूर्व विधायक,हितेंद्र शंखधार,के.के. उपाध्याय,अरविंद शर्मा,क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा,अमिता उपाध्याय जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा
बा आयोजककर्ता दीपक दीक्षित,नितिन पाठक,शैलेश पाठक,कुलदीप दीक्षित,जगमोहन, हरि किशन,सतीश शर्मा,आशीष शर्मा,रवि शर्मा,राम दीक्षित के साथ अनेक परशुराम भक्त मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com