6:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय बेरोजगार पार्टी ने सरदार भगत सिंह जी की 118 वीं जयंती मनाई

आज दिनांक 28 सितंबर 2025 को भारतीय बेरोजगार पार्टी जनपद बदायूं के तत्वाधान में, सरदार भगत सिंह जी की 118 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी ने जनपद बदायूं के शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सक्सेना ने जानकारी देते हुए सभी को बताया कि सरदार भगत सिंह जी का जन्म 28 सितंबर 1907 को एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी जन्म भूमि बंगा गांव , पश्चिमी पंजाब में है जो अब पाकिस्तान में है। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। सरदार भगत सिंह जी की क्रांतिकारी विचारधारा ने देश को स्वतंत्र करने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया था। भगत सिंह जी के विचार प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर भारतीय बेरोजगार पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सक्सेना, डालचंद प्रजापति, योगेंद्र सिंह माथुर, धर्मेंद्र मौर्य, सत्यवीर सिंह,
राजवीर सिंह सोलंकी, देवांश सोलंकी आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.