8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

छात्राओं ने किया दातागंज कोतवाली का भ्रमण, इंस्पेक्टर गौरब बिश्नोई ने दी कई अहम जानकारियां

छात्राओं ने किया दातागंज कोतवाली का भ्रमण, इंस्पेक्टर गौरब बिश्नोई ने दी कई अहम जानकारियां

दातागंज- पुलिस को सिर्फ अपराधियों का दुश्मन नहीं, बल्कि आम नागरिकों का दोस्त भी समझा जाए जिसके तहत महिला सुरक्षा को सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाने की सोच के साथ महत्वपूर्ण मिशन शक्ति फेज-5 पहल की है। इसी क्रम में दिन शनिवार को कोतवाली दातागंज के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई के नेतृत्व में आयोजित ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम में दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और छात्राओं के बीच की दूरी को खत्म करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने एक दोस्त की तरह छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने न केवल महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की दिनचर्या के बारे में भी जाना, जिससे उन्हें पुलिस के काम की बेहतर समझ मिली। कोतवाली दातागंज के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि यह आदत भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत काम आएगी, क्योंकि इससे देश और दुनिया की घटनाओं की जानकारी मिलती रहती है। इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सोशल मीडिया का उपयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए ताकि वह किसी भी तरह के खतरे से बच सकें। इंस्पेक्टर दातागंज गौरव बिश्नोई ने कहा हमारा मकसद है कि मिशन शक्ति के जरिए हमारा नारी समाज जागरूक होकर बलवान बने। यही छात्राएं लोगों को बताएंगी कि पुलिस सभी की कितनी मदद करती है। कैसे कार्य करती है, उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओ को अपने पुलिस स्टेशन की कार्यशैली समझाई, जिसमें उसे विभिन्न विभागों के काम दिखाए गए और पुलिस अधिकारी कैसे काम करते हैं, इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने भी पुलिसिंग से संबंधित अपनी बातें साझा कीं, जिससे उसे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिली। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि कैसे पुलिस के विभिन्न अधिकारी मिलकर आपराधिक गतिविधियों को रोकने, अपराधियों को पकड़ने और सबूत इकट्ठा करने का काम करते हैं, छात्रा को यह भी समझाया गया कि कैसे लोग अपराध की सूचना मौखिक या लिखित रूप में थाने में दे सकते हैं और अधिकारी शिकायतों पर कैसे कार्रवाई करते हैं। छात्रा को पुलिस स्टेशन के अंदरूनी हिस्सों में ले जाकर वहां की व्यवस्था दिखाई। स्टेशन के विभिन्न विभागों और उनमें होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों के परिजनों ने इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई की प्रशंसा करते हुए, इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। वही युवा सफल सर्व अधिक विकास करने वाले ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया विधानसभा 117 दातागंज ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.