।
बदायूँ: जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित
और दीर्घकालिक आधार पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। ताकि हरेक को सही और समय पर पानी उपलब्ध कराए जाए वही इस परियोजना को जमीनी निरीक्षण के लिए टीमें तैनात करने का निर्णय लिया है। उस दिशा में काम भी चल रहा है लेकिन बदायूँ तहसील क्षेत्र के गांव बरसुआ में पाइपलाइन तो बिछाई गई हैं लेकिन सड़क निर्माण कार्य अभी तक पुरा नहीं हुआ है जिससे गांव की सभी सडके खुदी हुई पड़ी है और जिससे गांव में जल भराओ की समस्या बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है की आवा-जाही की कठिनाई बनी हुई है। और वही दिव्यांग चंद्र भान कहना की जब से जल भरावा हुआ है तब से घर के बाहर नहीं निकल पाए है। जिसके कारण इनके किराना स्टोर को चलाना मुश्किल हो गया है जिससे जीविका चलाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है और वही ग्रामीण में काफ़ी रोष व्याप्त है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
