2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – शुक्रवार को नगर में रामलीला बारात का आयोजन बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर में इन दिनों रामलीला महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है नगर में रामलीला को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है इस बार रामलीला का मंचन अपने टाइम से हो रहा है इससे भी जनता में भारी उत्साह है हमारे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौतम असावा उर्फ बॉबी ने अपनी टीम के साथ भारी मेहनत कर इस लक्ष्य को प्राप्त किया। कई सालों के बाद रामलीला का मंचन अपने टाइम से हो रहा है।

आज दिन शुक्रवार को नगर में रामलीला बारात का आयोजन बड़े ही धूमधाम से शाम 4:00 बजे से अपने निर्धारित मार्ग से होकर गुजरेगी क्षेत्र की समस्त जनता से अनुरोध है की ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर श्री राम बारात में सम्मिलित हो। राम बारात को भव्य बनाने के लिए अध्यक्ष ने काफी इंतजाम किए हैं इसमें प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहेगा।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.