राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लक्ष्यगीत से हुआ, जिसने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डा० बृजेश कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का भी अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी निभाएँ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डा० वन्दना ने अपने आशीर्वचन में कहा कि NSS जैसी योजनाएँ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्राओं को सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० ऋषभ भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डा० अर्चना पाण्डेय, डा० सतीश कुमार, डा० भावना सिंह, कु० सरिता गौतम तथा भौतिक विज्ञान प्रोगशाला से श्री रोहित कुमार, कार्यालय से श्रीमती अफ़साना खातून एवं श्री राजीव कुमार पाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। NSS स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अंत में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि NSS केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक दिशा है, जो हमें “सेवा परमो धर्मः” के सिद्धांत पर चलने की प्रेरणा देती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
