उझानी बदांयू 24 सितंबर।
नगर के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अग्रसेन महोत्सव में अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया। रामायण नाट्य मंचन कर रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं का संजीव, भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

श्रवण कुमार अग्रवाल अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित अग्रसेन महोत्सव में स्कूल के बच्चों ने अपनी अभिनय कला का शानदार जीवंत अभिनय किया। अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थापक प्रदीप चंद्र गोयल, डायरेक्टर आभा गोयल, निदेशक शुभम् गोयल, प्रगति गोयल सहित प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाऐ मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com