समाज की एकजुटता खोलेगी तरक्की का रास्ता – विमल कृष्ण अग्रवाल।
उझानी बदांयू 23 सितंबर।
अग्रवाल सेवा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के बीच मेधावियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ महोत्सव का समापन हो गया। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही तरक्की संभव है।
तीन दिनों तक चलने वाले महाराजा अग्रसेन महोत्सव में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल व हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने कई धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रायोजक पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल,निलाशु अग्रवाल,संजय कुमार मित्तल सर्राफ, सारिका मित्तल, सृजन मित्तल, अखिल अग्रवाल, अनिल कुमार तुलस्यान सर्राफ, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, शालिनी सिंघल,उदय सिंघल,अरूण अग्रवाल, अखिलेश गोयल, अजीत गोयल आदि ने सम्मानित किया।
इससे पहले कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा बिसौली व हरि अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा बदायूं एवंम गोपाल कृष्ण अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सेवा समिति आंवला को समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार गोयल, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल, मुनीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अमोल गोयल,विश्नू गोयल आदि ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष रेनू गोयल, महामंत्री उषा गोयल,प्रदीप चंद्र गोयल, अजित गोयल, मधूसुदन गोयल, निखिल अग्रवाल, मनोज गोयल, अवनीश चंद्र गोयल,डाॅ पीके गोयल,रतन कुमार जिंदल, अमित अग्रवाल, प्रमोद गोयल आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com