इस्लामनगर : श्री राम लीला समिति के तत्वावधान में कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर 172 बां रामलीला मंचन समारोह का शुभारंभ मुख्यअतिथि गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने फीता काट कर किया। उसके उपरांत भगवान गणेश के स्वरूप का तिलक कर आरती की। और भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधन करते हुए कहा कि सभी लोगों के लिए भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम के चरित्र से पूर्व चेयरमैन बीरेन्द्र कुमार लीडर ने मुख्य अतिथि गुलाब देवी के लिए प्रतीक चिन्ह देकर शाल, राम पटका पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री अतुल गुप्ता सहित सभासद मुकेश गुप्ता ने मुख्यअतिथि गुलाब देवी, बिसौली एसएचओ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, शिल्पी गुप्ता के लिए प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके उपरांत कलाकारों ने बहुत ही मनमोहक सुंदर तरीके से नारद मोह की लीला का मंचन किया। देर रात तक दर्शकों ने नारद मोह लीला का रसवादन किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रधानाचार्य अतुल गुप्ता ने किया। रामलीला शुभारंभ के मौके पर
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता एडवोकेट, दयाशंकर गुप्ता सर्राफ, यशपाल सिंह, विरेन्द्र कुमार बोबी, महामंत्री अतुल गुप्ता, पप्पू दादा, विनोद शंखधार कल्लू, सभासद विनोद शास्त्री, ओम मिश्रा, चन्दन वैश्य, विश्वदीप पाठक, सुशील पाठक, त्रिलोकी वन्टी गुप्ता, संजीव गुप्ता किराना वाले, गोपाल गुप्ता सहित कमेटी के आदि सदस्य मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
