पीस कमेटी के मुख्य अतिथि सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय रहे
कुंवर गांव।नवरात्र और रामलीला,दशहरा के पर्व को ध्यान में रखते हुए सोमवार को कुंवर गांव थाना प्रांगण में पीस कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जहां थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि 5 अक्टूबर से नगर में रामलीला शुरू हो रही है और 7 तारीक को राम बारात निकाली जायेगी और 3 तारीख को खाटूश्यामजी मंदिर पर कांशी के ब्राह्मणों द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई सभी धर्म के लोग सभी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने का काम करें सोहार्द बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने भी जनता से अमन चैन की अपील की कहा कि छोटे-छोटे मामलो को बड़ा रुप न लेने दे पीस कमेटी का उद्देश्य क्षेत्र में सभी धर्मों को शांतिपूर्ण और अमन चैन के के साथ सभी को मनाना चाहिए ।।
इस मौके पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय,थाना प्रभारी वेदपाल सिंह, उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, उपनिरीक्षक सुकेंद्र सिंह ,सोवीर सिंह ,नगर चेयरमैनपति अरविंद रावत, मास्टर कल्लन मियां अंसारी,अनिल सिंह, यशवीर सिंह गौतम,रवि गुप्ता, रामशर्मा, लवी शर्मा, धनेंद्र सिंह गौतम, उदयवीर सिंह गौतम,सहित क्षेत्र के प्रधान और मौलाना मौजूद रहे ।।
थाना प्रभारी वी. पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की भी हिदायत दी गई।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com