देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के 75 वे जन्म दिवस के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बदायूं क्लब में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 2 अक्टूबर तक रहेगी। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री से संबंधित एवं उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के विषय में भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से विश्व में भारत के बढ़ रहे गौरव को प्रदर्शित किया गया है।
आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के विद्यार्थी प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी को देखने के लिए उपस्थित हुए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता प्रदर्शित करते हुए प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव ने भी माननीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com