10:17 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जमीनी विवाद को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और उसके बेटों ने छत पर चढ़कर किया पथराव

सहसबान (बदायूं) जमीनी विवाद को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष व उसके बेटों ने छत पर चढ़कर जमकर पत्थर किया जिसको लेकर पीड़ित के स्वजनों ने छिपकर जान बचाई बता दें।

दर्जन भर लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं, उन लोगों ने मिलकर रास्ते पर निर्माण करा कर रास्ते को बंद करना चाहते हैं, पीड़ित का आरोप है जबकि जमीनी विवाद से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है,जिसकी अवेहलना करते हुए दबंग लोग दबंगई के बल पर निर्माण करना चाहते हैं।जिसका विरोध करने पर उन्होंने आज सुबह मकान की छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया जिसकी वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बहादुर ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है ।उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी दोषियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.