आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन सत्र का सीधा प्रसारण पूर्वाह्न 11:00 बजे से देखा गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वंदना के निर्देशन एवं उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रसारण में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, जिन्हें छात्राओं ने गंभीरता से सुना।प्रसारण के दौरान छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में डॉ० अर्चना पांडेय, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ० ऋषभ भारद्वाज, डॉ० भावना सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com