आज दिनांक 17/9/25 को जनपद बदायूं के गांव सिरसौली में पेरियार ई वी रामसामी नायकर के जन्म दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनहित सत्याग्रह मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों के तत्वाधान में किया गया।
वक्ताओं ने पेरियार साहब के जीवन परिचय और उनके संघर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। और बताया कि पेरियार साहब जीवन पर्यंत गैर बराबरी, धार्मिक अंधविश्वास, छुआछूत, के खिलाफ संघर्ष किया। इसके अलावा पेरियार साहब मजदूरों, किसानों अन्य मेहनतकशों के साथ महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ भी संघर्ष को आगे बढ़ाया। पेरियार साहब ने दुनियां के कई देशों की यात्रा की जिनमें प्रमुख रूप से सोवियत संघ की 1932 की यात्रा थी। जहां उन्होंने एक अलग ही समाज देखा। उसके बाद उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता को समाजवादी व्यवस्था की आगे बढ़ा सकती है।
पेरियार साहब ने अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए आत्म सम्मान आंदोलन खड़ा किया तथा एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी। जिसके माध्यम से संघर्ष को आगे बढ़ाया तथा शोषित उत्पीड़ित समुदाय की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित किया।
उन्नीसवीं सदी के अंत में मद्रास प्रेसीडेंसी में ई.वी. रामास्वामी नायकर ‘पेरियार’ के नेतृत्व में एक सामाजिक सुधार आंदोलन विकसित हुआ। इस आंदोलन ने उत्पीड़ित जनता को जाति विभाजन एवं उच्च जातियों को प्राप्त विशेषाधिकारों, अंधविश्वासों के खिलाफ संगठित किया। तमाम दूसरे आंदोलनों को तुलना में इस आंदोलन ने धार्मिक मूल ग्रंथों में सुधार करने के बजाए तर्कपरक भौतिकवादी दृष्टिकोण देने का प्रयास किया।
पेरियार का आंदोलन तमिल क्षेत्रों तक ही सीमित रहा। पेरियार ने तमिलनाडु में जाति विरोधी आंदोलन को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाई। आज उनके जन्म दिवस पर हम इस योद्धा को याद करते हैं।
कार्यक्रम में गांव के प्रधान राम प्रकाश प्रजापति, जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, महामंत्री चरन सिंह यादव, मूलनिवासी संघ के साथी सुनील कुमार, संजीव मार्शल,मैडम गायत्री, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के सतीश, हर्षवर्धन, के अलावा कृष्ण गोपाल, कालीचरण शाक्य, नेम सिंह शाक्य, बाबू सैफी, पूरण लाल कुशवाहा, केसरी लाल पाली, नवाब पाली, रमेश सागर, हरि सिंह शाक्य,इसके अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जनहित सत्याग्रह मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह शाक्य ने किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com