2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

गोकशी करने वाले शातिर बहारे आलम को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सहसवान क्षेत्रांतर्गत गोकशी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से गोकशी के उपकरण एक अवैध शस्त्र मय जिंदा कारतूस व खोका हुआ बरामद।
अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना सहसवान के आनन्दीपुर गांव में घटना को दिया था अंजाम।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 16/17.09.2025 की रात्रि में थाना सहसवान पुलिस टीम थाना सहसवान के आनन्दीपुर गांव में कुएं से मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष एवं गुलजार के खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष की घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों की तलाश में मामूर थी कि मुखबिर खास द्वारा अभियुक्तगण के पुनः ग्राम जुनैदपुर व खंदक के बीच में जंगल में घटना कारित करने की सूचना प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक सहसवान मय पुलिस टीम के ग्राम जुनैदपुर व खंदक के बीच जंगल में घटना को रोकने एवं बदमाशों को गिरफ्तार करने हेतु तलाश किया तो दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, जिसमें आरक्षी 1590 नितिन बालियान घायल हो गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश बहारे आलम पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला कटरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा तथा गौवध करने के उपकरण बरामद हुए तथा उसका साथी अभियुक्त मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ फरार हो गया। घायल आरक्षी एवं घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार तथा गौवंशीय पशुओं का वध करने वाले प्रकाश में आये शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें प्रयासरत है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त – बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला कटरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ

बरामदगी का विवरणः- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा 315 बोर तथा गौवध करने के उपकरण बरामद ।

अभियुक्त बहारे आलम का आपराधिक इतिहासः –
मु0अ0सं0 192/21 धारा 308/323/324/506 भादवि थाना सहसवान
मु0अ0सं0 413/21 धारा 307 भादवि थाना सहसवान
मु0अ0सं0 414/21 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना सहसवान
मु0अ0सं0 456/21 धारा 307 भादवि थाना सहसवान
मु0अ0सं0 459/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सहसवान

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह
नि0अ0 श्री हरवीर सिंह
उ0नि0 श्री रामायण सिंह
उ0नि0 श्री यशपाल सिंह
उ0नि0 श्री राम लखन
का0 1740 विजय कुण्डू
का0 1590 नितिन बालियान (घायल)
का0 307 अर्जुन बालियान
का0 959 शक्ति सिंह
का0 1365 कपिल गौतम
का0 438 दानिश खान

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.