4:49 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी,दो लाख की नकदी सहित 15 बोतल शराब ले गये अज्ञात चोर

बदांयू 16 सितंबर।

दिन रात चलने वाले बरेली मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान में रखे बिक्री के दो लाख रुपए की नकदी सहित 15 ब्रांडेड शराब की बोतल अज्ञात चोर ले उड़े। इस तरह की घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगना लाज़िमी है।

जानकारी के अनुसार बरेली निवासी राजेश शर्मा की राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने शराब की दुकान है। बीते दिवस सेल्समैन बुर्रा फरीदपुर निवासी चरनसिंह व गौतम दुकान बंद कर घर चले गए। बताते हैं दुकान में तीन दिन की बिक्री के दो लाख रुपए थे।

अज्ञात चोरों ने शटर को ऊपर कर अंदर प्रवेश कर लिया व ग्रिल काटकर अंदर पहुंच गये। वहां रखे दो लाख रुपए व 15 बोतल शराब की ले उड़े। बताते हैं कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उन्होंने ऊपर कर दिए। शेखूपुर चौकी पुलिस ने दोनों सेल्समैन को पूछताछ के वास्ते गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध है। इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

वाह री पुलिस चोरउच्कको पर जोर चलता नहीं, सेल्समेनों को हिरासत में ले लिया। जब चोर दुकान में चोरी कर रहे थे तो पुलिस पिकेट की गाड़ियां कहां थी। जबकि चंद कदमों की दूरी पर रानी अवंतीबाई चौक पर रात में हर वक्त पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस