।
उझानी बदांयू 12 सितंबर।
शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। वहीं इस प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका की ओर से पिछले तीन माह से कोई भी अभियान नहीं चलाया गया है। ठेले, खोमचे से लेकर परचून दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग खुद भी बाजार सामान खरीदने बिना झोला लिये ही निकल जा रहे है।
पॉलिथीन के बढ़ते इस्तेमाल से पर्यावरण की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिव्युनल) ने पचास माइक्रान की पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाई थी। रोक के बावजूद धड़ल्ले से बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री हो रही है। नगर में लगभग सौ से अधिक दुुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री करते हैं। सूत्रों के अनुसार रोजाना लगभग दो कुंतल पॉलिथीन की नगर में बिक्री होती है।
————-
यह पॉलिथीन एक प्रकार का प्लास्टिक है जो सामान्य पॉलिथीन की तरह दिखता है लेकिन सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित होकर प्राकृतिक रूप से कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और बायोमास में बदल जाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है जो पारंपरिक, गैर-जैवनिम्नीकरणी प्लास्टिक प्रदूषण को कम करता है और यह अक्सर कॉर्नस्टार्च जैसे प्राकृतिक स्रोतों से बनाया जाता हैॅ।——–
प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री पर पूरी तरह से रोेक है। इसके बावजूद भी कोई इसका इस्तेमाल करता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। व्यापक अभियान चलाया जाएगा। हरीश कुमार त्यागी, खाद्य व सफाई निरीक्षक नपा परिषद उझानी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com