8:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नरऊ में क्रमिक अनशन का 82 वां दिन – बैठी पांच महिलाएं

उझानी 11 सितंबर।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल के क्रमिक अनशन पर आज 82 वें दिन श्रीमती सुखी कश्यप ,श्रीमती रेवती कश्यप, श्रीमती शांति जाटव ,श्रीमती शिव देवी जाटव और श्रीमती सूरजमुखी जाटव बैठी।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज क्रमिक अनशन पर हमारी महिला शक्ति बैठी हैं और इस ऐतिहासिक आंदोलन में चाहे वह वृद्ध हों , युवा हों ,बच्चे हों या महिलाएं हों सभी ने जाति धर्म को छोड़कर इस संघर्ष में अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिससे कि इस सत्याग्रह में अब हम जीत की ओर अग्रसर और निश्चित रूप से जहां महिलाएं और बच्चे संघर्ष में शामिल होते हैं तो वह संघर्ष जीता ही जाता है। मुझे विश्वास है कि जल्दी ही प्रशासन माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इस समस्या का निराकरण करने में तत्परता करेंगे।

धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह ,नेपाल सिंह सोलंकी ,राजाराम जाटव, छोटेलाल जाटव, योगेंद्र सिंह सोलंकी, प्रेमचंद सीटू सिंह ,शैलेंद्र कुमार सिंह, ओमपाल, राजाराम, श्रीमती प्रेमवती राजेंद्री, श्रीमती सजावती, श्रीमती राम बेटी, श्रीमती लडैती, नंद दयाल राजाराम ,पप्पू सिंह, पूरन ,राजकुमार बृजेश सागर, राजकुमार, अशोक कुमार, राजबहादुर ,वीरपाल, रामलाल लोकेश कश्यप ,बृज किशोर, नेपाल सिंह ,गुरुदेव मोतीराम, फूल सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस