5:58 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

एड्स जागरूकता अभियान- छात्राओं को दी जानकारी

उझानी बदांयू 11 सितंबर।

आज नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के तहत सफल डॉ सर्वेश कुमार चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी की अध्यक्षता में एवं जिला क्षय रोग अधिकारी/ जिला एङस अधिकारी डॉक्टर विनेश कुमार,
श्रीमती रेशमवती आईसीटीसी, काउंसलर सीएचसी द्वारा छात्राओं को बताया गया जनपद में एचआईवी एड्स होने के चार कारण असुरक्षित यौन संबंध , एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे व्यक्ति को चढ़ाने से , एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता , एचआईवी ग्रस्त महिला से उसके होने वाले बच्चों को फैलता है एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में भी बताया गया।

छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि प्रसव डॉक्टर की देख रेख में ही होना चाहिए एवं एचआईवी एड्स से ग्रसित मरीजों में टीवी की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए सभी एचआईवी वाले मरीजों की टीवी की जांच होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना एवं आकाश सक्सेना द्वारा किया गय।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.