खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म ,पीड़िता की मां ने तहरीर देकर पुलिस से की कार्रवाई की मांग
उघैती बदायूं।। थाना क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने गई किशोरी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं आई तो किशोरी की मां खेत पर किशोरी को देखने गई उसे किशोरी खेत पर बेहोश अवस्था में बाजरे के खेत में पड़ी मिली। बेहोशी की अवस्था में किशोरी की मां उसे उघैती के एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए ले गई जहां होश आने पर पीड़ित किशोरी ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की पूरी घटना बताई। पीड़ित किशोरी की मां ने थाना पुलिस को दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया शिकायत मिल गई है, मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com