6:08 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सुनी गयी जनमानस की समस्याएं

अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) बदायूँ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गयी जनमानस की समस्याएं।

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

आज दिनाँक 18.08.2025 को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी बदायूँ डा0 वैभव शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं श्री विजयेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्री मोहित कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों पर उपजिला मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस