विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण


उघैती:राधाकृष्ण मंदिर लोथर में बैकुंडवासी श्री 1008 कृष्ण दास जी महाराज की 15वीं पुण्यतिदि के उपलक्ष्य में मन्दिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां गांव के साथ साथ अनंत भक्तों ने राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण पर पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।आश्रम महंत श्री श्री 108 तुलसी दास जी ने बताया प्रसाद का अर्थ है ईश्वरीय कृपा, आशीर्वाद या अनुग्रह है, जो हिंदू धर्म में भगवान को अर्पित किए गए भोजन या किसी वस्तु के रूप में भक्तों में बांटा जाता है।यह वह पवित्र भोजन होता है जिसे भक्त ईश्वर को अर्पित करते हैं और फिर ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में वापस भक्तों को वितरित किया जाता है इस पावन अवसर पर मंदिर कमेटी के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे!



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

