8:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – ऑडिटोरियम में हुआ योगाभ्यास, 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

बदायूं। स्थानीय ऑडिटोरियम में पतंजलि योग समिति बदायूं के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारी योगाचार्य देवा अदिति दीदी ने उपस्थित जनसमूह को इंटीग्रेटेड योग का अभ्यास कराया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत यौगिक जॉगिंग के सोलह अभ्यासों से हुई, जिनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरांत सूर्य नमस्कार के बारह आसनों का अभ्यास कराया गया तथा प्रत्येक अभ्यास से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव की भी व्याख्या की गई। दीदी ने उपस्थित लोगों को भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी और अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास भी कराया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने योगार्थियों को टी-शर्ट वितरित की और अपने संबोधन में कहा कि “मनुष्य का पहला कर्तव्य राष्ट्र की सेवा है और राष्ट्र की सेवा वही कर सकता है, जो स्वस्थ हो। स्वस्थ रहने के लिए योग जीवन का आवश्यक अंग है।”

 

योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने कहा कि योग को घर-घर तक पहुँचाना परम पूज्य गुरुदेव का संकल्प रहा है और हम सब उसी अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में अनवरत यज्ञ का भी आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को सुगंधित और पवित्र बना दिया। यज्ञ प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सोनू आर्य, सुरेश पाल सिंह और संजीव चौहान ने अपनी सेवाएँ दीं।

 

आज हुए इस योगाभ्यास में लगभग 200 लोगों की सहभागिता रही, जो सराहनीय रही।

इस मौके पर बृजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह यादव, त्रिवेंद्र पटेल, डॉ. इंदिरा गुप्ता, अंजलि, अनीता, संध्या, आवेश पाल, योगेंद्र पाल, वेदमित्र आर्य, सुदेश पाल सिंह, जनवेद चौधरी, डॉ. आर.पी. सिंह, उपदेश पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.