बदायूं- श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर नगर दातागंज में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति के भजनों के बीच झूमते गुलाल उड़ाते चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से घूमती हुई विसर्जन शोभायात्रा मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना हो गई। शनिवार को महोत्सव के समापन पर नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बाजे और ढोल की थाप पर झूमते रहे। नगर में गणपति वप्पा मोरिया के जयघोषों से गूंज उठा। शोभायात्रा में महिला और बच्चे भी गणेशजी की महिमा का गुणगान करते दिखाई पड़े। यात्रा के दौरान राहगीरों व भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजकमल वर्मा, आशी वर्मा, मनु वर्मा आर्यन वर्मा, पूनम वर्मा, पूर्वी वर्मा ,वैष्णवी वर्मा,सीमा वर्मा, विनीत वर्मा, अर्पित आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

























badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

