

ककराला।
क़स्बा ककराला मे इस्लाम धर्म के प्रबर्तक हुजूर सल्लल्लाहु ब अलैह बसल्लम की यौमे बिलादत धूमधाम से मनाई गई।इस मौके पर जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस का आगाज ज्यारत शरीफ पर तिलाबते कुरान ए पाक व नातो मनकबत से की गई।जुलुसे मोहम्मदी ज्यारत शरीफ से होकर जामा मस्जिद, हुसैन गलियों, मुखिया बाली गली, मोहल्ला पटियां, मियांजान तिराहा, खिलाडी बाली चौपाल, पूरव पुल, मटका बाली मस्जिद, मेन बाजार, पश्चिम पुल होता हुआ मजार शरीफ पर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान सरकार की आमद मरहबा की सदाएँ गुंजी व खिताब फ़रमाया जिसमे अकीदतमंद सुभानअल्लाह की सदाएँ देते नजर आये।
जुलूस मे थानाध्यक्ष उदयवीर सिँह, चौकी इंचार्ज ककराला सुमित चौधरी, सुमित पुंडीर, जितेंद्र, विकास कुमार, विनीत, लोकेन्द्र, सुरक्षा के मद्देनज़र मौजूद रहे।
इस मौके पर चेयरमेन इंतखाब सक्लैनी, कादिर सक्लैनी,मुस्तजाब सक्लैनी, कल्लू खां, सभासद आमिर खां, मुस्लिम मास्टर, मौलाना तायफ, हाफिज कमर,मौलाना कादिर सक्लैनी, हाफिज जान मोहम्मद, मुफ़्ती फहीम अजहरी,कारी कैश मुहम्मद,तसकीर आलम,असहाब खां, मुआब्बिज सक्लैनी,हाफिज रफ़ी अहमद, हाफिज जहीर आलम, छोटे अंसारी, अरशद खां, पूर्व बिधायक मुस्लिम खां,हाजी अजमल खां, गिजाल उर्फ़ टीटू,तौसीफ सक्लैनी, अकबर अहमद डंपी, आदि अकीदतमन्दों का हाफिज जमीर नें तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
ककराला के हिंदू समाज नें की पुष्पवर्षा
जुलुसे मुहम्मदी मे ककराला के हिन्दू समाज नें जुलूस मे शामिल अकीदत मंदो पर पुष्प वर्षा कर गंगा जमुनी तहजीव का मुजायरा किया। इस अबसर पर ककराला बिजलीघर के जेईई राकेश कुमार,सुमित अग्रवाल,केशव शर्मा,मुकेश राठौर, डॉ0मुन्नालाल राठौर,अमित अग्रवाल,गौरव शर्मा, नीरज गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बिनोद मौर्य, मनोज शाक्य, निशांत शर्मा, अतुल यादव, लोकेश सागर,ब्योम शर्मा, विपिन गुप्ता, भोला राठौर, राजीव सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
जगह जगह शरवत और फलों की लगाईं गई सबीलें
जुलुस के दौरान मानवाधिकार परिषद की ओर से जगह जगह पर अकीदत मंदो की खिदमते खल्क के उद्देश्य से शर्वत और फलों की सबीलें लगाईं गई।
























66
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

