4:07 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ककराला के गणपति का अटैना घाट पर हुआ विसर्जन

ककराला।
क़स्बा ककराला स्थित शिव भोलेधाम मंदिर पर गणेश चतुर्थी को गणपति को बिराजमान किया गया। गणपति दरबार को फूल कपड़े और कृत्रिम लाइटों से सजाया गया। साथ दिवस तक प्रातः व सायंकाल को पूजा अर्चना के साथ हबन कराया गया। दोपहर 2 बजे भक्तों का जत्था गाजे बाजे के साथ गणपति बिसर्जन करने गंगा घाट अटैना पहुंचा। जहाँ बिधिवत पूजन के पश्चात विसर्जन किया गया तत्पश्चात भंडारा कराया गया। इस अबसर पर गणेश सेवा मंडल की टीम को मास्टर महेंद्र शर्मा ने पटका पहनाकर पुरस्कृत किया। पूजन सुमित अग्रवाल व चंद्रपाल गोस्वामी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में आयोजक केशव शर्मा,व्योम शर्मा, इशांत मिश्रा, निशांत शर्मा, कनिष्क गोस्वामी,
विक्रम गोस्वामी, शिवम शर्मा, लोकेश सागर, अनमोल शर्मा, भोला राठौर, शिवा राठौर,
मनोज शर्मा, अंकित शर्मा, ऋतिक सक्सेना,अश्विनी शर्मा, राजीव सक्सेना,अमित अग्रवाल व डॉ. मुन्ना लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस