मोहम्मद साहब का जन्म दिन हर्षौल्लास के साथ मनाया गया
आसफपुर – गत वर्ष की भांति परंपरा गत ढंग से मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर हर्षौल्लास के साथ कस्बा द्वंद पुर में जुलूस निकाला गया ।
यह जुलूस स्थानीय जमा मस्जिद से शुरू होकर गांव में मुख्य मार्गो से होते हुए जामा मस्जिद पर समाप्त किया गया ।
इस दौरान गांव में सुबह से ही लोगों में उत्साह व चहल पहल देखने को मिली ।
जुलूस में स्थानीय संभ्रांत डॉक्टर तारिक , रहीस अहमद , आसिफ अली , इसरार अहमद सिद्दीकी , कल्लू मिस्त्री , राजू , मोहम्मद उमर , आकिल , हसनयन , सद्दाम आदि मौजूद रहे ।
इस त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी , थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी रामेंद्र सिंह , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे लाल , अंशुल कुमार , आकाश ढाका आदि मुस्तैद रहे ।
























badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

