2:33 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

छिबऊ कलां में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सुनाई गई माखन चोर लीलाएँ, भक्त भावविभोर

छिबऊ कलां में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में गुरुवार को कथा में स्वामी हंसानन्द गिरी जी महराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक माखन चोर लीला का वर्णन किया। बाल्यावस्था में नंदलाल कैसे गोपियों के घरों में जाकर माखन चुराते थे और अपनी मधुर मुस्कान से सबका हृदय जीत लेते थे, इसका श्रवण कर श्रोतागण भाव-विह्वल हो उठे।स्वामी हंसानन्द गिरी जी महाराज ने बताया कि गोपियों ने ऊँचाई पर मटकी टाँगकर लाला को रोकने का प्रयास किया, परंतु श्रीकृष्ण अपने सखाओं संग मिलकर माखन निकाल लेते और कभी स्वयं खाते, तो कभी बंदरों को खिला देते। जब माता यशोदा ने उन्हें पकड़ लिया और मुख खोलने को कहा, तब नंदलाल ने अपने छोटे से मुख में समस्त ब्रह्माण्ड का दर्शन करा दिया। ने समझाया कि माखन भक्तों के शुद्ध हृदय का प्रतीक है और भगवान अपने प्रेमी भक्तों के निर्मल भाव को ही चुराते हैं। कथा स्थल पर “कन्हैया लाल की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूँज उठा।महिपाल सिंह प्रीतम सिंह नवनीत दीक्षित ओमवीर प्रधान अजय गुप्ता अजय सिंह प्रवेश शर्मा अमित सक्सेना भूपेंद्र सिंह जगदीश चौधरी हाशिम मुनेंद्र कुमार विशाल गुप्ता इंद्रेश दीक्षित अतुल दीक्षित पप्पू गुप्ता दुष्यंत चौधरी

विज्ञापन एक्सप्रेस