9:10 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- श्री बांके बिहारी मंदिर में अमृतवर्षा के बीच हुआ राधा रानी का जन्म

रात्रि 12 बजे अमृतवर्षा के बीच हुआ राधा रानी का जन्म
बिल्सी
नगर बिल्सी के मोहल्ला नंबर दो स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम राधा रानी को पूरे मुख्य बाजार में भ्रमण कराया गया और रात्रि 12:00 बजे राधा रानी का छप्पन भोग लगाया गया और भव्य आरती की गई। जिसमें सैकड़ो की तादात में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और राधा रानी का भजन कीर्तन किया देर रात तक तेज बरसात होती रही । इसी के साथ राधा रानी के भव्य स्वरूप के दर्शन भी किये।बरसात में राधा रानी के भक्तों के पैर तनिक भी नहीं डगमगाये और रात्रि भर राधा रानी का भजन कीर्तन किया ।बरेली गंगा चरण अस्पताल से पधारे डॉक्टर के के ने राधा रानी की आरती उतारी ।इस अवसर पर अजीत सक्सेना ,उमंगराज सक्सेना ,सुभाष वाहेती, पंकज बाहेती,आकाश बाहेती मनमोहन शाही सहित् तमाम भक्तों उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस