1:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों संग नगरपालिका में प्रदर्शन कर ईओ को सोंपी हाइकोर्ट के आदेश की प्रति

उझानी बदांयू 1 सितंबर।

भारी बारिश भी ग्रामीणों संग कांग्रेसियों के कदम रोक ना सकी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर पालिका में प्रदर्शन कर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह के नेतृत्व में ईओ को हाइकोर्ट के आदेश की प्रति सोंपते हुए गंदे पानी के निराकरण की गुहार लगाई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नरऊ, मिहीलाल नगला,अचौरा, मलिकपुर के ग्रामीण कांग्रेसियों संग बारिश के बावजूद नगर पालिका जा धमके गीली सडक पर बैठकर उन्होंने नारेबाजी भी की।

ठाकुर ओमकार सिंह ने कहा कि हाइकोर्ट के माननीय न्यायाधीश ने भी गांव वालों की गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए जल्द गंदे पानी के समाधान को कहा है। उन्होंने कहा कि बीस साल से ज्यादा हो गये इन चार गांवों को इस प्रदुषित पानी का दंश झेलते हुए। मजबूर होकर 72 दिन से धरना लगाऐ है क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। नगर पालिका इस समस्या पर गंभीर नहीं है।

ओमकार सिंह ने कहा कि जबतक धरातल पर पानी के डायवर्जन का काम शुरू नहीं होगा तब तक क्रमिक अनशन चलता रहेगा। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति नगरपालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को सोंपी व कहा कि जल्द काम शुरू कराया जाऐ।

ईओ श्री त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि तत्परता से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व डायवर्जन पर काम चल रहा है जमीन भी जल्द अधिग्रहित की जाएंगी। जिले के उच्चाधिकारी भी इस की डीपीआर बनाकर शासन को भेज चुके हैं। मंजूर होते ही काम शुरू कर दिया जाऐगा।
इस मौके पर मुजाहिद रजा,शेलेन्द्र सिंह, राजाराम, कृष्ण पाल सिंह, रामकुमार, छोटेलाल,नैपाल सिंह, मोती राम, योगेन्द्र सोलंकी, बलवीर सिंह, जोगेन्द सिंह, राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस