2:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय बने द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

बदांयू 31 अगस्त ।

बिल्सी के वरिष्ठ पत्रकार काफी लम्बे समय से पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले ललित मोहन वार्ष्णेय को द जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव द्वारा ललित मोहन को जिला अध्यक्ष बदायूँ उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने लिखा है कि हम आशा करते हैं कि जिस उद्देश्य के लिए यह संगठन स्थापित किया गया है, उसके लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आप अपने सर्वोत्तम प्रयास करेंगे।

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य कि कामना करता है।

एसोशिएशन के प्रदेश सचिव
डॉ नीरज अग्निहोत्री सहित जिले के तमाम साथी पत्रकारों ने ललित मोहन वार्ष्णेय के मनोनयन पर खुशी का इजहार किया है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके मनोनयन से पत्रकार साथियों को बल मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस