6:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कार्यकर्ताओं ने मन से सुनी मोदी के मन की बात, बोले-प्राकृतिक आपदाओं में जिन्होंने प्रियजन खोए उनकी पीड़ा हर भारतीय का दर्द

उझानी बदांयू 31 अगस्त।

आज नगर के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के केम्प कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात को मन से सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से देश में काफी तबाही हुई इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा हर पीड़ित का दर्द, हम सभी भारतवासियों का दर्द है। हर कोई पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मानसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की तैयारियों को कस कर रही हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में हमने देश में देखा कि बाढ़ और भू-स्खलन का बड़ा कहर, कहीं घर उजड़ गए कहीं खेत डूब गए परिवार के परिवार उजड़ गए पानी के तेज बहाव में कहीं पुल बह गए सड़कें बह गईं लोगों का जीवन संकट में फंस गया। इन घटनाओं ने हर हिंदुस्तानी को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, उनका दर्द हम सबका दर्द है। जहां भी संकट आया, वहां के लोगों को बचाने के लिए हमारे एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवानों की भी तारीफ की।

पीएम मोदी ने कहा मेरा देश बदल रहा है जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया। ये मैच रॉयल प्रीमियर लीग का हिस्सा है जिसमें जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग टीमें खेल रही हैं। इतने सारे लोग खासकर युवा पुलवामा में रात के समय हजारों की तादाद में क्रिकेट का आनंद लेते हुए ,ये नजारा वाकई देखने लायक था।

उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना, देश की एकता, देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है और निश्चित तौर पर खेल इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि हम सबने सिविल सर्विसेज के टॉपर्स की कठिनाइयों के लिए प्रतिभा सेतु पोर्टल भी बनाया।इस पोर्टल पर 10 हजार से ज्यादा ऐसे होनहार युवाओं का डेटाबैंक मौजूद हैं।इस पोर्टल से निजी कंपनियां इन होनहार छात्रों की जानकारी लेकर उन्हें अपने यहां नियुक्ति दे सकती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मुझे यह देखकर भी बहुत आनंद आता है कि भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सौर ऊर्जा से किसान अपनी जिंदगी बदल सकते हैं कई प्रदेशों में किसानों की जिंदगी भी बदल रही है। सोरउर्जा ने किसानों की आय के साथ ही उनके चेहरे की रौनक भी बढ़ा दी है।

पीएम मोदी ने कहा कई प्रदेशों में महिलाएं सोलर दीदी बनकर पैसे कमा रहीं हैं और सबसे दिलचस्प बात कि वो क्षेत्र के किसानों से यूपीआई के जरिए पेमेंट लेती हैं। अब पूरे गांव में उन्हें बहुत सम्मान से देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा के वीडियोज दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूम रहे हैं भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती जागरुकता देखकर वाकई बहुत प्रसन्नता होती है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश-भर में गणेश उत्सव की धूम है। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी अपनाना होगा सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो । उन्होंने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। इस मौके कर युवा नेता कार्तिक अग्रवाल, गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, मदनमोहन राजपूत,लकी, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना,विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस