12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

बिल्सी बदांयू 30 अगस्त।

जिले में झोलाछाप पर कार्रवाई करने से स्वास्थ्य विभाग आंखें चुराता है भले ही भोले-भाले लोग काल के गाल में समाते चले जाऐ।

ताजा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर का है ।

बताते हैं कि आज तबियत खराब होने पर विनोद सुबह अपने घर से दवा लेने के लिए बिल्सी निकला।

रास्ते में ग्राम बांस बरौलिया एक झोलाछाप के यहां दवा लेने को रुक गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाते ही तबियत बिगड़ने लगी,वह दांत मसमसाने लगा। ओर उसे उल्टी आने लगी।
जैसे ही परिजन उसे लेकर बिल्सी को निकले डॉक्टर को दिखाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

अतुल वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस