उझानी बदांयू 30 अगस्त।
नगर के एक मोहल्ला निवासी ने पड़ोसी बीरेंद्र, उसके पिता राजकुमार मां नाम नामालूम व भाई बिशाल के खिलाफ अपनी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिता का आरोप है लड़की घर से 50 हजार नकद व सोने चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। लिखा है कि घटना 18/19 की रात की है। काफी तलाशने के बाद जानकारी हुई कि बेटी को मोहल्ले का बीरेंद्र ले गया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर विनय कुमार को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

